केंद्र सरकार के अलावा अलग-अलग राज्य के सरकार अपने लोगों को लाभ देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाते रहते हैं। ऐसे ही झारखंड सरकार ने भी अपने राज्य के लोगों के लिए एक योजना शुरू किया है जिसका नाम अबुआ आवास योजना झारखंड है। Abua Awas Yojana Jharkhand के अंतर्गत राज्य में मौजूद जिन लोगों के पास उनका अपना पक्का मकान नहीं है उन्हें आवास प्रदान किया जाता है। इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू किया गया था।
Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के अंतर्गत राज्य में मौजूद जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान किया जाता है और साथ ही आवास बनाने के लिए आर्थिक मदद भी की जाती है। इस योजना का उद्देश्य है की जो परिवार कई सालों से कच्चे मकान में रह रहे हैं उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराना है। वही आपको बता दे कि Abua Awas Yojana के तहत झारखंड सरकार लोगों के लिए तीन कमरों वाले मकान का निर्माण करेगी जिनके अंदर सभी सुविधाएं मौजूद होगा। इस योजना के लिए राज्य में मौजूद लाखों लोगों ने अपना आवेदन पत्र भरा है।
ऐसे में अगर आप भी झारखंड के एक स्थानीय निवास Jharkhand Abua Awas Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस योजना से जुड़ी सभी बातों को जानना चाहिए। ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको झारखण्ड Abua Awas Yojana से संबंधित हर जानकारी देने वाले है। इस लेख में हमने Abua Awas Yojana Jharkhand क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, योजना के लिए पात्रता क्या है, जरूरी दस्तावेज क्या है, आवेदन करने की प्रक्रिया, अबुआ आवास योजना स्टेटस चेक आदि के बारे में विस्तार से बताया है। तो इन सभी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।
Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 Overview
आर्टिकल का नाम | Abua Awas Yojana Jharkhand List 2024 |
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
किसने शुरू की | झारखण्ड सरकार ने |
कब शुरू की गयी | 2023 |
सम्बंधित विभाग/मंत्रालय | झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग |
योजना का उद्देश्य | झारखण्ड राज्य के गरीब तथा बेघर परिवारों को जरूरी सुविधाओं से युक्त 3 कमरों वाला पक्का आवास प्रदान करना। |
लाभार्थी | झारखण्ड के गरीब, बेघर तथा ऐसे लोग जिनके पास खुद का पक्का माकन मौजूद नहीं है। |
अबुआ आवास योजना झारखण्ड लिस्ट | जारी कर दिया गया है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है |
स्टेटस | लागू है |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
ऑफिसियल Website | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
हेल्पलाइन | NA |
Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 क्या है?
Abua Awas Yojana Jharkhand को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 15 अगस्त 2023 को शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त 23 जनवरी 2024 को जारी की गई थी। अब्बू आवास योजना झारखंड के अंतर्गत राज्य में मौजूद गरीब वर्ग के परिवार के लोगों को जिनके पास रहने के लिए कोई पक्का घर नहीं है उनको ₹200000 की लागत वाला तीन कमरों का पक्का मकान प्रदान किया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को लाभ दिया जाता है जो पीएम आवास योजना का लाभ किसी वजह से नहीं ले पाए हैं। आपको बता दें कि Abua Awas Yojana झारखंड के तहत 31 मार्च 2026 तक कुल 8 लाख गरीब परिवारों को आवास प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वही इस योजना के अंतर्गत अभी तक कुल 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त किया जा चुके हैं, इनमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है।
Abua Awas Yojana Jharkhand के अंतर्गत घर बनाने के लिए लाभार्थी को 2 लाख रुपये की राशि पांच किस्तों में दी जाती है। वहीं पहली किस्त में लाभार्थी को पक्का घर बनाने के लिए संपूर्ण लागत यानी 2 लाख रुपये का 15% राशि दिया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास भी पक्का मकान नहीं है तो आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं जिससे आप अपना खुद का पक्का मकान बनवा सकते हैं।
अबुआ आवास योजना झारखंड का मुख्य उदेश्य
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने “Abua Awas Yojana” शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को पक्का मकान देना है जो कच्चे मकान में रहते हैं। इस योजना से उन सभी लोगों को तीन कमरों वाला पक्का मकान मिलेगा जो सुरक्षित और आरामदायक रहने की जगह चाहते हैं।
यह योजना झारखंड को कई तरीकों से मजबूत बनाने में मदद करेगी। इसके तहत सरकारी विभागों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी, जिससे लोगों को जल्दी लाभ मिले। योजना के तहत गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सामाजिक असमानता कम होगी। इन सब कर्म के चलते Abua Awas Yojana Jharkhand वाहन के लोगों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ योजना के पत्र लोगों को लेना चाहिए।
Jharkhand Abua Awas Yojana 2024 का लाभ और विशेषताएं
झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के एक नहीं बल्कि कई लाभ और विशेषताएं है इसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।
- Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के द्वारा झारखंड सरकार राज्य में रह रहे गरीब एवं बेघर लोगों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाएगा जिन लोगों ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं किया था।
- सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले तीन कमरों वाले मकान में हर सुख सुविधा उपलब्ध रहेगी जैसे किचन बाथरूम आदि।
- Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के अंतर्गत सरकार द्वारा घर बनाने के लिए ₹200000 का आर्थिक सहायता किया जाएगा और यह राशि लोगों को पांच किस्तों में दी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
- Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के अंतर्गत आने वाले 3 सालों में सरकार द्वारा 8 लाख लोगों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है।
Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के लिए पात्रता
अगर झारखंड का कोई भी निवासी Abua Awas Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले इस योजना के तहत दिए गए सभी पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा तभी जाकर वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। Jharkhand Abua Awas Yojana 2024 के लिए जरूरी पात्रता निम्न है:-
- झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया इस योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति को झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना की तहत आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख रुपया से कम होनी चाहिए।
- अगर आवेदक पीएम आवास योजना या बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना या इंदिरा गांधी आवास योजना या बिरसा आवास योजना का लाभ नहीं लिया है तभी अभी तक को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उन लोगों को ही दिया जाएगा जिनके पास पक्का मकान नहीं है, या बेघर है, या प्रकृति आपदा का शिकार है, कानूनी तौर से रिया किया गए बंधुआ मजदूर है, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के लोग हैं आदि।
Jharkhand Abua Awas Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज
Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है जिसके बाद ही कोई व्यक्ति इस योजना में आवेदन कर सकता है और इसका लाभ प्राप्त कर सकता है, आवेदन करने हेतु जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित है:-
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोकॉपी
Jharkhand Abua Awas Yojana List 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?
Abua Awas Yojana 2024 List में अपना नाम चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसे हमने नीचे विस्तार से बताया है।
- Jharkhand Abua Awas Yojana List 2024 में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे, लेकिन होम पेज पर मेनू में Awaassoft के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Awaassoft के ड्रॉप डाउन मेनू में आपको रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसे थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर Social Audit Reports वाले Section में Beneficiary details for verification के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां आपको अपना राज्य जिला ब्लाक आदि का चयन करना होगा और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर आवास योजना की लिस्ट आ जाएगी।
- अगर इस सूची में आपका नाम मौजूद है तो आपको इस योजना का लाभ जरूर दिया जाएगा।
अबुआ आवास योजना 2024 में आवेदन कैसे करें?
अगर कोई भी झारखंड के निवासी Abua Awas Yojana में वेतन करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसे हमने नीचे बताया है:-
- Jharkhand Abua Awas Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Abua Awas Yojana का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इस योजना का फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकलवाना है।
- फार्म का प्रिंटआउट निकलवाने के बाद आपको उसे आवेदन फार्म को सही-सही भरना होगा।
- इसके अलावा आवेदन फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों का भी फोटो कॉपी अटैच करना होगा।
- इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अपने नजदीकी ब्लॉक में या फिर झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के नजदीकी कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
- इसके बाद कर्मचारियों के द्वारा आपके आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा और यदि आपकी आवेदन फार्म में सब कुछ सही पाया जाता है तो इस योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
FAQ:
प्रश्न: झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना को कब शुरू किया गया था?
उत्तर: झारखंड सरकार द्वारा अफवाह आवास योजना को 15 अगस्त 2023 को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू किया गया था।
प्रश्न: झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: झारखंड अबू आवास योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपया से कम होना चाहिए।
प्रश्न: झारखंड अबुआ आवास योजना 2024 क्या है?
उत्तर: Jharkhand Abua Awas Yojana 2024 झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया एक योजना है जिसके अंतर्गत झारखंड के गरीब तथा बिहार नागरिकों को तीन कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराया जाता है।
प्रश्न: क्या अबुआ आवास योजना 2024 का लाभ लेने के लिए झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है?
उत्तर: जी हां, अबुआ आवास योजना 2024 का लाभ लेने के लिए झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
प्रश्न: अबुआ आवास योजना 2024 के अंतर्गत पात्र लोगों को सरकार के द्वारा क्या दिया जा रहा है?
उत्तर: अबुआ आवास योजना 2024 के अंतर्गत पात्र लोगों को सरकार द्वारा तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपया दिया जा रहा है।
प्रश्न: अबुआ आवास योजना 2024 के अंतर्गत कितने लोगों को लाभ दिया जाएगा?
उत्तर: Abua Awas Yojana के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक कुल 8 लाख गरीब परिवारों को आवास प्रदान करने का यानी लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रश्न: अबुआ आवास योजना 2024 में आवेदन करने के लिए कहां जाना होगा?
उत्तर: Abua Awas Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी ब्लॉक में या फिर झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के नजदीकी कार्यालय में जाना होगा।
निष्कर्ष:
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को पक्का मकान देने के लिए Jharkhand Abua Awas Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार गरीब परिवारों को जिनके पास अपना खुद का मकान नहीं है या पक्का मकान नहीं है उन्हें ₹200000 का आर्थिक सहायता देती है जिसके द्वारा वह तीन कामरे वाला अपना पक्का मकान बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप झारखंड के निवासी हैं और Jharkhand Abua Awas Yojana में आवेदन करना चाहते हैं या इससे जुड़ा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि इस लेख से अच्छी जानकारी मिली होगी और आपको पसंद भी आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।