केंद्र सरकार के द्वारा PM Awas Yojana का Gramin List समय समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी की जाती है। 2024 का सूची चेक करने के पूरा तरीका बताया गया है।
हमारे देश में गरीबों के लिए कई सारी योजनाएं बनाई जाती है, जिससे गरीबों को काफी ज्यादा मदद मिलता है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना का नाम Pradhan Mantri Awas Yojana है। यह एक लाभकारी और कल्याणकारी योजना है जिसके द्वारा भारत में रहने वाले गरीब और बेघर को आवास की सुविधा प्रदान किया जाता है।
इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए ग्रामीण सूची जारी की जाती है और जिन लोगों का भी नाम इस सूची में मौजूद होता है उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी गरीब हैं या आपके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है तो आप पीएम आवास योजना में आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपको पीएम आवास योजना से जुड़ा सभी जानकारियों को प्राप्त लेकर लेना चाहिए।
इसलिए इस लेख के द्वारा आज हम आपको PM Awas Yojana 2024 और PM Awas Yojana Gramin List 2024 से संबंधित हर जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको पीएम आवास योजना का पात्रता, लाभ, उद्देश्य, जरूरी दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया, PM Awas Yojana Gramin List 2024 आदि से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। ऐसे में अगर आप इन सभी बातों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।
Table of Contents
PM Awas Yojana Gramin Suchi 2024 Overview
योजना का नाम : | प्रधानमंत्री आवास योजना |
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत कब हुई | 2015 |
आवास योजना से लाभ | ग्रामीण आवास के लिए 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि |
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य | देश के हर परिवार के पास अपना खुद का घर होना |
आधिकारिक ग्रामीण वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में शुरू किया गया था। आपको बता दे की पीएम आवास योजना का पुराना नाम इंदिरा गांधी आवास योजना था, पिछले साल 1985 में शुरू किया गया था लेकिन इस योजना को साल 2015 में बदलकर Pradhan Mantri Awas Yojana कर दिया गया है। पीएम आवास योजना का ही एक भाग है प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के लाखों गरीब और बेघर परिवारों को पक्के बनाना बनाने के लिए 1,20,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हर साल केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की नई लिस्ट जारी की जाती है और जिन लोगों का भी इस लिस्ट में नाम शामिल होता है उन्हें Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत लाभ प्रदान किया जाता है। वहीं जिन लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन फार्म जमा किया था वह अब इसकी लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 राज्यों में 865 प्रस्तावों के तहत कुल 2.99 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। अब तक PMAY-U के तहत 1.12 करोड़ की मांग के मुकाबले 88.16 लाख घरों को मंजूरी मिल चुकी है। यह योजना शहर और गांव दोनों जगह के लोगों को घर खरीदने और सुरक्षित रहने में मदद करती है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को स्थायी आवास मिलता है। आवेदन प्रक्रिया अभी भी चालू है, इसलिए अगर आपके पास पक्का घर नहीं है, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin List 2024 क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया पीएम आवास योजना के तहत देश के निम्न वर्ग गरीब और बेघर परिवारों को घर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद किया जाता है। इस आर्थिक मदद के द्वारा गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोग अपना घर बनवा सकते हैं। आपको बता दे कि Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत भारत में मौजूद बेघर और गरीब नागरिकों को आवास देने का कार्य लगातार हर साल किया जा रहा है।
पीएम आवास योजना के दो रूप हैं, पहला ग्रामीण और दूसरा अर्बन जो शहरी क्षेत्र के लिए है। अगर आपने पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र से आवेदन किया है, तो इसके लिए सरकार के द्वारा PM Awas Yojana Gramin List निकला जाएगा। अगर इस लिस्ट में आपका नाम मौजूद रहेगा तो सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ आपको मिलेगा।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के उद्देश्य
प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का घर बनाने में आर्थिक मदद करना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। इस योजना के तहत पक्का घर बनाने का सपना बहुत से लोगों का अधूरा है, लेकिन यह योजना इस सपने को पूरा करने के लिए बनाई गई है। Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलता है।
इस योजना के माध्यम से आप 20 साल तक के लिए कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं। आम तौर पर, आपको 6.5% का ब्याज दर मिलता है, लेकिन दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को इससे भी कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। मैदानी इलाकों में रहने वाले पात्र नागरिकों को 1,20,000 रुपये तक की सहायता मिलती है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 1,30,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए ₹1,20,000 की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
- इस योजना के तहत 270 स्क्वायर फीट तक का घर बनाया जाता है।
- गरीबों को वॉशरूम बनाने के लिए अलग से धनराशि दी जाती है।
- महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
- लाभार्थियों को धनराशि अलग-अलग किस्तों में दी जाती है।
इस योजना के माध्यम से गरीब अपने जीवन स्तर को सुधार सकते हैं, और उनके बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं। गरीब परिवारों को पक्का आवास बनाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए पात्रता
अगर कोई भी व्यक्ति ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना मैं आवेदन करना चाहता है तो इसके लिए उसे Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के कुछ जरूरी पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा तभी जाकर वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। ग्रामीण Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए पात्रता निम्न है:-
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 में आवेदन करने के लिए व्यक्ति को भारत का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पास पहले से कोई पक्का घर मौजूद नहीं है।
- इस योजना के अंतर्गत कच्ची दीवार और कच्ची छत वाले एक या दो कमरे वाले परिवार भी पात्र माने जाएंगे।
- इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं कर रहा हो और साथ ही उसे परिवार की मासिक आय ₹10,000 से कम हो।
- इस योजना में आवेदन करने वाले आवेदक के पास दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहन नहीं मौजूद होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के घर में रेफ्रिजरेटर या लैंडलाइन नहीं होना चाहिए।
- इस योजना में सिर्फ वह परिवार ही आवेदन कर सकते हैं जिनमें पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर भारत का कोई भी स्थानीय निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है तो उसे आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके पास कुछ जरूरी दस्तावेज मौजूद है, तभी जाकर वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। ग्रामीण PM Awas Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज निम्न है:-
- फोटो
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- लाभार्थी का जॉब कार्ड
- स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण संख्या
- मोबाइल नंबर आदि का होना अनिवार्य है।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 में ऑनलाइन निवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिससे हमने नीचे बताया है:-
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://pmayg.nic.in/
- इसके होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको मेनू बार पर क्लिक करना होगा।
- इन विकल्पों में से आपको “Awaassoft” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक सूची खुलेगी जिसमें आपको डाटा एंट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको “Data Entry for AWAAS” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले का चयन करना होगा और उसके बाद नीचे दिए कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है फिर नीचे login के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी, साथ ही आपको बेनिफिशियरी बैंक विवरण और बेनिफिशियरी कन्वर्जेंस विवरण दर्ज करने होंगे।
- इसके साथ ही आपको अपने जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड करना होगा और फिर नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन फार्म को जमा कर देना है।
- तो इस प्रकार से आप अपने घर बैठे Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको PM Awas Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करने आता है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:-
- PM Awas Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आपको इसका आवेदन फार्म को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फार्म में आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे जिनका फोटो कॉपी अटैच करना होगा।
- इसके अलावा आवेदन फार्म पर आपको अपना वर्तमान आवास की एक फोटो और लाभार्थी की एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी।
- इसके बाद अपने आवेदन फार्म को गांव के मुखिया से सत्यापित करवाएं।
- इसके बाद सत्यापित फॉर्म को अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस में जाकर जमा कर दें।
- जमा करने के बाद अधिकारियों के द्वारा आपको एक रजिस्टर नंबर दिया जाएगा जिसके मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 Application Status चेक करने की प्रक्रिया।
अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
- Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 Application Status चेक करने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको “आवेदन स्थिति देखें” कि ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां आपको अपना रजिस्टर नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी जिसे आप देख सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin List 2024 चेक करने की प्रक्रिया।
अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है और आप PM Awas Yojana Gramin List 2024 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- PM Awas Yojana Gramin List 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://pmayg.nic.in/
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप इसके ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद में मेनू बार में मौजूद Awassoft के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको उस Menu में मौजूद Report के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक दूसरा पेज पर भेज दिया जाएगा जहां आपको Social Audit Reports (H) सेक्शन में मौजूद Beneficiary details for verification के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने Mis Report खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने राज्य जिला ब्लाक और गांव का चयन करना होगा और योजना के लाभ के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अपने गांव का लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगा जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
हर साल केंद्र सरकार के द्वारा PM Awas Yojana Gramin List जारी किया जाता है जिसमें ग्रामीण इलाके से आने वाले पीएम आवास योजना लाभार्थी का नाम रहता है। इस सूची में जिनका नाम रहता है उसे इस योजना का लाभ दिया जाता है। ऐसे में PM Awas Yojana Gramin List में नाम लाने के लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। अगर आप भी पीएम आवास योजना में आवेदन करना चाहते हैं या इससे जुड़ा कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आप को पसंद आया होगा और इससे अच्छी जानकारी भी मिली होगी, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।