WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

SproutGigs Micro Job Review – Signup Micro Task Work From Home Job

SproutGigs Micro Task Job Sign-Up Work From Home
5/5 - (1 vote)

दोस्तों, ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत से तरीके मौजूद हैं, परंतु हमें समझ नहीं आता कि कौन-से तरीके से शुरुआत करनी चाहिए। कुछ साल पहले तक, मैं भी online earning के बारे में बहुत सोचता था, लेकिन यह समझ नहीं आता था कि कहाँ से शुरू करूँ।

फिर धीरे-धीरे मैंने freelancing का काम लेना शुरू किया, जिससे मेरी ऑनलाइन कमाई शुरू हो गई। हालाँकि, फ्रीलांसिंग में मुझे कई-कई दिनों तक काम नहीं मिलता था। जब कोई client मेरे पास आता था, तभी मुझे पैसे मिलते थे।

कुछ महीनों बाद, मुझे Fiverr जैसा ही एक फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म मिला, जहाँ पर आपको Micro tasks दिए जाते हैं, जिन्हें Mmicro jobs भी कहते हैं। यहाँ काम करके मैंने कुछ पैसे कमाए।

आप इसे Freelancing का ही एक छोटा हिस्सा या Fiverr का एक छोटा वर्जन कह सकते हैं। यहाँ फ्रीलांसिंग का ही काम होता है, बस आपको micro task complete करने का मौका मिलता है।

आप चाहे student हों या homemaker, आपके पास बस थोड़ी-सी स्किल, एक smartphone और बेसिक Phone चलाने की जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद आप घर बैठे ही Micro Job के सहारे पैसे कमा पाएँगे।

तो यदि आप भी ऐसी माइक्रो jobs की तलाश में हैं, जहाँ आपको छोटे-छोटे टास्क पूरे करने हों और यह एक जॉब की तरह ही काम करे, जिससे आपकी earning भी हो, तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। क्योंकि इस पोस्ट में, मैं आपको माइक्रो जॉब्स के बारे में ही जानकारी देने वाला हूँ।

अब इस Micro Job वेबसाइट का नाम SproutGigs है। हालाँकि, इस वेबसाइट का नाम पहले कुछ और था और हाल ही में इसे बदल दिया गया है। परंतु, SproutGigs में काम करने से पहले, हमें यह समझना होगा कि माइक्रो जॉब्स क्या होती हैं और ये कैसे काम करती हैं।

दोस्तों, जब हम Amazon Customer Support कंपनी में काम करते हैं, तो उसे हम Job कहते हैं। हालाँकि, वह एक Corporate job या कोई अन्य जॉब भी हो सकती है। ठीक वैसे ही, ऑनलाइन भी आपको Calling Remote job करने का ऑप्शन मिलता है।

परंतु इन सब के अलावा भी एक तरह की जॉब मौजूद है, जिसे हम micro job कहते हैं। यहाँ आपको छोटे-छोटे टास्क दिए जाते हैं और इन्हीं छोटे टास्क को micro task कहा जाता है, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको Pay किया जाता है।

माइक्रो जॉब को माइक्रो टास्क इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें ‘Micro’ का अर्थ ‘छोटा’ होता है। यहाँ छोटे का मतलब कम पैसे वाला काम नहीं है, बल्कि ऐसे टास्क हैं जिन्हें आप बहुत आसानी से और कम समय में पूरा कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, मैं आपको एक माइक्रो जॉब का example देता हूँ, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि माइक्रो टास्क कैसे काम करते हैं।

आपने अक्सर Sign-upForm Filling या Refer & Earn प्रोग्राम्स के बारे में सुना होगा। कुछ वेबसाइटें यह service लोगों को देती हैं, जहाँ users को उन वेबसाइट पर जाकर Sign-up करना होता है।

या फिर उन्हें दिए गए Referral link से किसी एप्लीकेशन को अपने फोन में डाउनलोड करना होता है। इस काम के लिए उन यूजर्स को पैसे मिलते हैं। यह पेमेंट आपको Rewards के रूप में या फिर सीधे आपके PayPal अकाउंट में दी जाती है।

तो, अभी इन लोगों ने जो Sign-up और Form Filling का काम किया, उसे ही माइक्रो टास्क कहते हैं, जहाँ आपको इसी तरह के छोटे-छोटे काम करने होते हैं।

माइक्रो जॉब्स कई तरह की होती हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आज बात करेंगे। लेकिन, माइक्रो जॉब्स के तरीकों को समझने से पहले, आपको SproutGigs वेबसाइट के बारे में भी थोड़ी जानकारी होनी चाहिए।

Read this Also: Jio Work From Home Calling Job: घर बैठे कॉलिंग की Job पर महीने के 20,000 कमाएं

SproutGigs, Fiverr की तरह ही एक Freelancing वेबसाइट है, जहाँ आपको फ्रीलांसिंग ही करनी होती है। परंतु, यहाँ काम Job के रूप में होता है और इसमें भी आपको micro tasks दिए जाते हैं। इसीलिए, इसे SproutGigs की micro job कहा जाता है।

SproutGigs एक बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय माइक्रो Jobs प्रदान करने वाली वेबसाइट है। हालाँकि, SproutGigs का पुराना नाम PicoWorkers था और वहाँ पर कई तरह के काम दिए जाते थे। परंतु, धीरे-धीरे उन्होंने अपनी Services को सीमित कर दिया, जिसके कारण लोगों ने उनकी वेबसाइट पर काम करना कम कर दिया।

हालाँकि, बाद में PicoWorkers ने अपनी वेबसाइट को upgrade किया, कुछ नई चीज़ें add कीं और फिर SproutGigs वेबसाइट को Launch किया। SproutGigs में भी PicoWorkers वाले सभी टास्क मिलते हैं। यहाँ User को अकाउंट बनाने के बाद यह काम करना होता है और हर टास्क के बदले आपको $0.20 से लेकर $2 तक मिलते हैं।

जैसा कि मैंने आपको बताया, SproutGigs भी Fiverr की तरह ही फ्रीलांसिंग का काम देती है। Fiverr पर हमें Web DevelopmentSEO या आपकी Skills के आधार पर काम मिलता था, जिसे पूरा करने पर पैसे दिए जाते थे। ठीक वैसे ही, SproutGigs में भी आपको काम मिलता है, लेकिन यहाँ काम छोटा होता है।

तो चलिए, SproutGigs में मिलने वाले कुछ Popular tasks या कामों के बारे में बात करते हैं। यहाँ आपको नीचे दिए गए जैसे टास्क पूरे करने होते हैं:

  • Content Writing
  • Form Filling
  • Signup
  • Backlinks Generating
  • Data Entry Job
  • Photo Editing
  • Content Translation
  • Digital Marketing
  • Social Media Management

SproutGigs वेबसाइट पर आपको कुछ इस तरह के Top micro jobs मिलते हैं। यदि आप इन माइक्रो जॉब्स को नियमित रूप से पूरा करते हैं, तो आप महीने में आराम से $5 से $50 कमा सकते हैं।

SproutGigs वेबसाइट न सिर्फ़ Publishers के लिए, बल्कि Advertisers के लिए भी सर्विस प्रदान करती है। यह काफी हद तक Fiverr का ही एक वर्जन लगता है। जैसे Fiverr पर आपको एडवर्टाइजर और पब्लिशर, दोनों ऑप्शन मिलते हैं, ठीक वैसे ही अकाउंट बनाने के बाद आप SproutGigs में भी ‘as an advertiser’ काम कर सकते हैं।

SproutGigs का इस्तेमाल ज़्यादातर Advertisers अपनी मार्केटिंग के लिए करते हैं, क्योंकि यहाँ Product Campaign चलाना बहुत आसान होता है। और जो प्रोडक्ट कैंपेन आपने चलाया है, उस पर आपको Lead Generation बहुत जल्दी देखने को मिलती है।

साथ ही, आप यहाँ पर Affiliate Marketing भी कर सकते हैं। आप किसी भी प्रोडक्ट को यहाँ पर लिस्ट करके उसका Advertisement कर सकते हैं। जब भी कोई व्यक्ति आपके एफिलिएट लिंक के ज़रिए प्रोडक्ट तक पहुँचता है, तो आपकी 100% Lead Generate होती है।

अन्य प्लेटफॉर्म्स की तुलना में, SproutGigs का Advertiser Dashboard काफी ‘easy to use’ है। इस वेबसाइट से कई Marketers को Instant Results देखने को मिलते हैं। साथ ही, आप इस वेबसाइट से अपना PayoutPayPal और Bank Transfer के ज़रिए ले सकते हैं।

SproutGigs पर पैसे कमाने का पूरा प्रोसेस tasks को सही तरीके से पूरा करने पर निर्भर करता है। यहाँ आपको अलग-अलग तरह के हजारों छोटे-छोटे काम मिलते हैं, जिन्हें पूरा करके आप earning कर सकते हैं। चलिए, स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं कि टास्क कैसे ढूँढ़ें और उन्हें पूरा कैसे करें।

30
Please wait, generating website link
Click Here Visit: SproutGigs

होम पेज पर आपको सभी टास्क एक साथ दिखेंगे, लेकिन अपनी पसंद का काम ढूँढ़ने के लिए 'Category' के ऑप्शन का इस्तेमाल करें। यहाँ आपको काम के प्रकार के हिसाब से लिस्ट मिल जाएगी, जैसे:

  • Data Entry
  • Telegram
  • Website Sign-Up
  • Video Marketing
  • Form Filling
  • Facebook, Twitter, Instagram
  • Voting

आप जिस भी तरह का काम करना चाहते हैं, उस category को चुनें।

अब हमें यहां पर कुछ टास्क को complete करना होगा और यह Micro Task रहेंगे जिसमें सबसे लोकप्रिय टास्क Sign up का होता है अन्य टास्क भी मौजूद है मैं नीचे आपको उनके बारे में जानकारी दूंगा।

1. Sproutgigs sign up Job:

यह सबसे लोकप्रिय कामों में से एक है। इसमें आपको किसी वेबसाइट या ऐप पर Sign-up करना होता है। उदाहरण के लिए, किसी नई वेबसाइट पर Gmail से अकाउंट बनाना या किसी wallet पर रजिस्टर करना। इन टास्क में आपको आमतौर पर अच्छी pay मिलती है।

आपको 'Meta Wallet' पर साइन-अप करने का एक टास्क मिल सकता है, जिसके लिए आपको $0.200 मिलेंगे। आपको बस दिए गए लिंक पर जाकर अकाउंट बनाना होता है।

2. SEO Jobs:

इसमें आपको दिए गए keyword को Google पर सर्च करना होता है। फिर, सर्च Results में से बताई गई वेबसाइट को ढूँढ़कर उस पर visit करना होता है।

Instructions के मुताबिक, आपको वेबसाइट के कुछ पेज देखने पड़ सकते हैं। Proof के तौर पर आपको सर्च लिंक, वेबसाइट के किसी पेज का URL और वेबसाइट के अंदर मिलने वाला एक Verification code सबमिट करना होता है।

आपको एक लिंक दिया जाएगा और एक keyword बताया जाएगा। आपको उस कीवर्ड को Google पर सर्च करना है।

सर्च रिजल्ट के पहले या दूसरे पेज पर आपको एक खास वेबसाइट ढूंढनी होगी, जैसे, जिसका नाम 'TEL' से शुरू होकर 'IK' पर खत्म होता है।

उस वेबसाइट पर visit करना है और दिए गए निर्देशों के अनुसार कुछ सेकंड या मिनट तक रुकना है।

3. Social Media Jobs:

यह बहुत ही आसान टास्क होते हैं। इसमें आपको TikTok की वीडियो देखना, Facebook पोस्ट को लाइक करना, Twitter पर repost करना या Instagram पर किसी को फॉलो करना जैसे काम दिए जाते हैं।

4. Video Marketing Jobs:

इसमें आपको YouTube पर कोई वीडियो देखनी होती है। आपको एक Keyword और वीडियो का Screenshot दिया जाएगा ताकि आप सही वीडियो को आसानी से पहचान सकें। आपको वीडियो को कुछ देर तक देखना होता है और Proof के तौर पर स्क्रीनशॉट सबमिट करना होता है।

5. Small Tasks:

इनके अलावा भी आपको Telegram ग्रुप जॉइन करने, Reddit पर पोस्ट को upvote करने या किसी वेबसाइट पर जाकर voting करने जैसे कई छोटे-छोटे काम मिलते हैं।

हर टास्क को पूरा करने के बाद सबसे ज़रूरी कदम submit proof करना है। आपसे जो भी माँगा जाए, जैसे Screenshot, आपके प्रोफाइल का username, या कोई लिंक, उसे ध्यान से सबमिट करें। सही प्रूफ़ देने पर ही आपका टास्क satisfied माना जाएगा और आपको पैसे मिलेंगे।

SproutGigs पर टास्क पूरे करके जब आप पैसे कमा लेते हैं, तो उन्हें अपने अकाउंट में पाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

SproutGigs अलग-अलग देशों के लिए कई पेमेंट ऑप्शन देता है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन ये हैं:

1. Payment Methods

  • Litecoin (LTC): यह एक cryptocurrency है और सबसे तेज़ और कम फीस वाले तरीकों में से एक है।
  • Airtm: यह एक डिजिटल वॉलेट है जो कई देशों में लोकप्रिय है।
  • Skrill: यह भी एक भरोसेमंद डिजिटल वॉलेट है।
  • UpHold: यह भी एक और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है।

2: Minimum Withdrawal Amount

पैसे निकालने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि आपके SproutGigs wallet में कम से कम $5 होने चाहिए। जैसे ही आपकी कमाई $5 या उससे ज़्यादा हो जाती है, आप withdrawal के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

3: Wallet Section

पैसे निकालने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले, SproutGigs वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  2. मेन्यू में 'Wallet' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आपको आपकी टोटल total earning और transaction history दिखेगी।

4: Submit Withdrawal Request

जब आपके $5 पूरे हो जाएँगे, तो आपको 'Request Withdrawal' का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने के बाद, आपको पेमेंट मेथड चुनना होगा।

अगर आप पाकिस्तान से हैं, तो आपके लिए CashMaal एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आप अपनी कमाई को SproutGigs से CashMaal में ट्रांसफर करके, वहाँ से आसानी से अपने लोकल बैंक अकाउंट या JazzCash/Easypaisa में ले सकते हैं।

एक बार जब आप अपना पेमेंट मेथड चुनकर रिक्वेस्ट सबमिट कर देते हैं, तो SproutGigs की टीम उसे 10 दिनों के अंदर प्रोसेस कर देती है। इसके बाद पैसे आपके चुने हुए अकाउंट में आ जाते हैं।

दोस्तों, SproutGigs एक Real वेबसाइट है। ऊपर मैंने जो आपको जानकारी बताई है, उसे समझने के बाद आपको इतना तो पता चल गया होगा कि SproutGigs पर Micro Task काम होता है। यह वेबसाइट Freelancers को ही काम प्रदान करती है, परंतु इसमें आपको छोटे-छोटे टास्क दिए जाते हैं।

मैंने खुद SproutGigs वेबसाइट से 150 डॉलर से अधिक पैसे कमाए हैं, तो SproutGigs पूरी तरह से Genuine Real वेबसाइट है। यदि आप यहाँ दिन में 4 से 5 घंटे काम करेंगे, तो आपको SproutGigs की वेबसाइट Real लगेगी, क्योंकि इससे आपके बैंक में पेमेंट का Withdrawal भी मिलेगा।

Conclusion

दोस्तों इस ब्लॉक पोस्ट में मैंने आपको माइक्रो टॉस यानी कि SproutGigs वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी बताई है और आप आज ही रजिस्ट्रेशन करके Sprout Gigs पर काम शुरू कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *